हज़ारीबाग: खतियानी चौक में झंडोत्तोलन करेगा खतियानी परिवार, पुराना धरना स्थल के नजदीक बैठक हुई संपन्न
खतियानी परिवार की बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खतियानी चौक कन्हरी रोड के नजदीक जेपीएम हॉस्पिटल के पास झंडोतोलन समय 11:00 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता होंगे उन्हीं के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा।