बिजनौर: बिजनौर राजकीय इंटर कॉलेज के पास फल बेचने वाले युवक पर महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जमकर की पिटाई
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2026 बिजनौर में शनिवार दोपहर 1:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो बिजनौर में राजकीय इंटर कॉलेज के पास का है। जहां पर फल बेचने वाले एक युवक पर महिलाओं ने छेड़छाड़ और गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए चप्पलों से उसकी पिटाई की है। जिसमें आरोपी युवक के कपड़े तक फट गए इस दौरान सैकड़ो लोग तमाशाबीन बने रहे