कोण्डागांव में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। वन अधिकार पत्र, सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न मांगों पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।