जगदलपुर: रेल्वे पुलिस का सराहनीय कार्य, ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत नाबालिग बालक का किया रेस्क्यू
बुधवार सुबह 10 बजे RPF जयपुर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 18447 में एक नाबालिग बालक छूट गया है। सूचना प्राप्त होते ही ASI टीएल राव, आरवीएम कुमार एवं कांस्टेबल एसके राजक PC,RPF जगदलपुर के पर्यवेक्षण में तत्काल जगदलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर उक्त ट्रेन की जांच हेतु पहुंचे।