पटना ग्रामीण: भागवत नगर में बदमाशों ने शिक्षक को गोली मारकर की लूटपाट
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित भागवत नगर सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सरकारी शिक्षक शंभू कुमार को गोली मार दी। घायल शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शंभू कुमार अपनी सहकर्मी शिक्षिका वीणा कुमारी के साथ बस पकड़ने जा रहे थे। तभी दो बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर शिक्षक का मोबाइल व शिक्षिका