अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल में आज 15 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह हर्षपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।