खरगोन जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए शनिवार को एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा अचानक बिस्तान थाने पहुंच गए। एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल व्यवस्थाओं में जुट गए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली, लंबित अपराधों और निर्माणाधीन पुलिस भवन का जायजा लिया।