नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में पीएनजी की पाइपलाइन फटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार 2 बजे सरसौल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सीएनजी गैस पाइपलाइन डालने के लिए चल रही खुदाई के दौरान पीएनजी पाइपलाइन फट गई, जिससे तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिससे समय रहते सप्लाई बंद कर दी गई।