हरी नगर थाना की पुलिस टीम ने एक 61 साल उम्र के ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कुलजीत के रूप में हुई है। यह चंद्र विहार का रहने वाला है। पहले यह कारपेंटर का काम करता था लेकिन बाद में जब काम नहीं चला तो फिर यह आपराधिक वारदात में शामिल हो गया। यह पहले से पांच मामलों में शामिल है। इसी महीने जेल से छूटकर बाहर आया था।