जशपुर: सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन आदेश, कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 कर्मचारियों को किया सम्मानित
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने शाल एवं श्रीफल भेंटकर सभी का सम्मान किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। जशपुर जनसम्पर्क से मंगलवार की शाम चार बजे मिलीi