कटकमदाग: कटकमदाग प्रखंड में रामनवमी की तैयारियां पूरी, ग्रामीण इलाकों में अस्त्र-शस्त्र की दुकानें सजी, उत्साह चरम पर
रामनवमी पर्व को लेकर कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को एग्यारह बजे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों और अखाड़ों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है, वहीं विभिन्न पूजा समितियां जुलूस को लेकर अंतिम तैयारियों में जुटी हुई हैं।