डौण्डीलोहारा: एक सौ आठ लाख खर्च, फिर भी शोपीस बनी पानी टंकी, तीन साल बाद भी नहीं मिला एक बूंद पानी।
डौंडीलोहारा विकासखंड के किसना गांव में यह योजना भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करीब 108 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही नल जल योजना तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधूरी पड़ी है। हालात यह हैं कि गांव में बनी विशाल पानी टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है ।