खुरई: महिला नसबंदी का लक्ष्य 50 ऑपरेशन, सैकड़ों महिलाएं बुलाई गईं, कई 4 बार से चक्कर लगा रही हैं, नंबर नहीं लग रहा
Khurai, Sagar | Dec 2, 2024 इन दिनों सिविल अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को महिला नसबंदी शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें केवल 50 ऑपरेशन का टारगेट है और बुलाई जाती हैं सैकड़ों महिला हितग्राही। ऐसे में महिलाओं को बहुत परेशान होना पड़ रहा है। कई महिलाएं तो चौथी बार आईं हैं लेकिन फिर मना कर दिया गया। एक महिला ने बताया कि वह पहले भी 3 बार आ चुकी हर बार बाद में आने को कहा जाता है।