मंझनपुर: करारी में दुर्गा पूजा पंडाल के पास युवक की कथित अश्लील हरकत का CCTV फुटेज वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
करारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में दुर्गा पूजा पंडाल के पास एक युवक की कथित अश्लील हरकत का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय युवक का शांति भंग के आरोप में चालान किया गया।