बिजावर: बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना का विधायक बबलू शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण, NTPC को दी सख्त चेतावनी
बिजावर विधायक राजेश शुक्ला 'बबलू' ने ग्राम बरेठी स्थित निर्माणाधीन सौर ऊर्जा परियोजना का राजस्व अमले के साथ औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायतों पर पहुंचे विधायक ने मुआवजा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर NTPC पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी।