मधेपुरा: अग्निशमन विभाग और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
मधेपुरा सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर में बुधवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मधेपुरा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकाली तथा आग से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।