रावतसर: पल्लू पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पल्लू पुलिस थाने में एक युवक पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से रविवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध लोहे का धारदार कापा लेकर बिसरासर में घूम रहा है पुलिस पार्टी को देखकर युवक लोहे का धारदार कापा फेंक कर भाग गया पुलिस ने नामजद युवक राजेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।