कोल: अलीगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, बरामद हुए हथियार व उपकरण, 4 गिरफ्तार, 2 फरार
Koil, Aligarh | Aug 1, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस और सर्विलेंस की संयुक्त टीमों के द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए मौके से बड़ी मात्रा में बने हुऐ हथियार और अधबने तमंचे समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले खतरनाक उपकरण बरामद किए है.जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।