कोल: अलीगढ़,भाकियू ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया, छात्रा ने टीचर के शोषण के चलते ज़हर का किया था सेवन
Koil, Aligarh | Aug 1, 2025 अलीगढ़। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही व मान्यता समाप्त करने की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने डीआईओएस ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। खैर के राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त करने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रबंधक द्वारा रखी गई टीचर के शोषण से परेशान होकर एक छात्रा ने पिछले महीने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था।