कोल: क्वार्सी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 10 तमंचे और बनाने के उपकरण के साथ 4 गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Aug 1, 2025 क्वार्सी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हैं। मामले का खुलासा सीओ सर्वम सिंह ने थाना क्वार्सी में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। सीओ सर्वम सिंह के अनुसार उक्त अभियुक्त पिछले तीन चार महीनों से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रहे थे।