कोल: अलीगढ़ में आंगनवाड़ी में विषैला खाना खाकर आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जेएन मेडिकल में उपचार जारी: BSA ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Aug 1, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के गांव नरौना आकापुर की है। जहां आंगनवाड़ी में पड़ रहे बच्चों के द्वारा विषैला खाना खा लिया जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके उपरांत सभी आठ बच्चों को उपचार के लिए CHC लाया गया जहां से डॉक्टर के द्वारा सभी आठ बच्चों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। जहां सभी आठ बच्चों का उपचार जारी है।