अटरू: अटरू में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया
Atru, Baran | Feb 14, 2025 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कालबेलिया बस्ती अटरू में राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 14 फरवरी 2025 को स्थानीय विद्यालय में मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समस्त अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माता-पिता के भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा अनुसार फूल माला पहनाकर व आरती उतार कर चरण वंदन किया