महोबा: सलारपुरा में चार माह से लापता किशोर की बरामदगी न होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 संदीप राजपूत ने एसपी से शिकायत कर अपने 15 वर्षीय बेटे कपिल की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित के अनुसार जनवरी 2026 में उसका बेटा घर से जेवर और नकदी लेकर लापता हो गया था। मामले की रिपोर्ट थाना श्रीनगर में दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने गांव के दो लोगों पर बेटे को बहलाने और अनहोनी की आशंका जताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।