📰 भरवाड़ा में ‘जम जम ग्लास एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का भव्य उद्घाटन, उप प्रमुख बबलू जी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
भरवाड़ा (दरभंगा): दरभंगा जिले के नगर पंचायत भरवाड़ा में ‘जम जम ग्लास एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख बबलू जी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के संचालकों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रतिष्ठान में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से भरवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को ग्लास और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित सामान की खरीदारी में सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी और व्यवसाय की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Singhwara, Darbhanga | Nov 12, 2026