बड़हिया: बड़हिया के प्रतापपुर निवासी युवा खिलाड़ी मोहित ने नेशनल जूनियर पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड
बड़हिया प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर के रहने वाले युवा खिलाड़ी मोहित कुमार ने हैदराबाद के तेलंगाना में आयोजित नेशनल जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते भी 105 किलोग्राम वजन वर्ग की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा टीम ग्रुप इवेंट में कांस्य पदक जीता है. शुक्रवार अपराह्न 2 बजे प्रतापपुर गांव समेत जिले भर में खुशी का माहौल देखा गया.