भरतपुर: भरतपुर पुलिस अधीक्षक ने लखनपुर और नदबई पुलिस थानों का किया निरीक्षण
भरतपुर पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने शुक्रवार को लखनपुर और नदबई पुलिस थानों का निरीक्षण किया। लखनपुर थाने में पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके बाद नदबई थाने में लंबित शिकायतों, अपराध संबंधी कार्यों, साफ-सफाई, महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं, सीसीटीवी व्यवस्था और रिकॉर्ड का जायजा लिया।