कानपुर: सिविल लाइंस स्थित आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में कार चालक ने वृद्धा को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
सिविल लाइंस स्थित आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में गुरुवार 1बजे तेज रफ्तार कार चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आ गई। वृद्धा को आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम 5:00 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद चालक की तलाश करनी शुरू कर दी।