कानपुर: महिलाओं ने पनकी नहर में खड़े होकर सूर्य देवता को दिया अर्घ्य, छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
खरना का भोग लगा कर बुधवार शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। गुरुवार आज शाम 5. बजे पनकी नहर में महिलाएं ने घाटों के किनारे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। आस्था का महा पर्व छठ पूजा के खरना पर व्रतियों ने विधि विधान से पूजा की। अर्घ्य डाला सजाने के बाद घर में रंगोली बनाकर छठ मइया आशीर्वाद और परिवार की सेहत और लंबी आयु की प्रार्थना की।