अशोक नगर: खाद के लिए नहीं होगी मारामारी ई-टोकन से हर किसान को मिलेगा उर्वरक, कलेक्टर का ऐलान
अशोकनगर में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को शाम 5 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।