झाझा: धोबियाकुरा चौक के पास निजी अस्पताल के कर्मी के साथ बदमाशों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर किया घायल।
Jhajha, Jamui | Jul 25, 2024 जमुई के झाझा शहर के धोबियाकुरा चौक के पास अज्ञात बदमाशो के द्वारा एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज परिजनों के द्वारा झाझा रेफरल अस्पताल में कराया गया।युवक के हाथ और शरीर के छाती के पास चाकू के वार से कई जख्म हुए है। घायल युवक की पहचान मो. इशराफुल अंसारी पिता कुर्बान अंसारी के रूप में हुई है।घायल युवक निजी क्लीनिक का कंपाउंडर है