झाझा: टेलवा बाजार हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, झाझा रेलपुलिस कार्रवाई में जुटी
Jhajha, Jamui | Jul 23, 2024 झाझा जसीडीह मुख्य रेलखंड के टेलवा बाजार हाॅल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे लाईन पर क्षत विक्षत स्थिति में शव देखे जाने के बाद झाझा रेलपुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद झाझा रेलपुलिस टेलवा बाजार हाॅल्ट पहुंचकर शव को अपने कब्जें में लिया और शव की शिनाख्त को लेकर छानबीन कि लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सका।