झाझा: मछिन्दरा गांव के पास से अपहृत दो युवकों को झाझा पुलिस ने सकुशल किया दस्तयाब, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jul 23, 2024 मछिंद्रा के पास से जमुई के दो युवको का अपहरण कर ले जा रहे अपहरनकर्ता से झाझा पुलिस ने दोनो युवकों को सकुशल बरामद करते हुए दोनो अपहरणकर्ताओ को एक देशी कटटा, दो जिंदा कारतूस और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में जमुई एसपी डाॅ. शौर्य सुमन मंगलवार को झाझा थाना पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी एसडीपीओ राजेश कुमार,एसएचओ संजय कुमार से लिया।