झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के समीप विभिन्न राजनीति, सामाजिक संगठन के लोगों ने असहाय लोगों के बीच चलाया निःशुल्क लंगर
Jhajha, Jamui | Jul 24, 2024 बुधवार को झाझा रेलवे स्टेशन के समीप विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न राजनीति, सामाजिक संगठन के लोगों ने एकजुट होकर गरीबों के बीच मानव धर्म का पालन करते हुए निशुल्क लंगर चलाया गया। मौके पर मौजूद जाप नेता घनश्याम गुप्ता, पुर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, जाप नेता विनय यादव आदि ने कहा कि समाज को एक अच्छे दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए यह सुंदर पहल है।