झाझा: आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड कार्यालय झाझा में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की बैठक
Jhajha, Jamui | Jul 24, 2024 हर पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय झाझा में बीडीओ रविजी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कि गई। बीडीओ ने बताया कि मार्च 2023 तक जिनलोगों का सूची में नाम आने के बाद भी आयुष्मान कार्ड नही बना है वैसे लोगों का आयुष्मान कार्ड पंचायत में कैंप लगाकर बनाया जाएगा।