खेकड़ा: अब्दुल्लापुर मेवला निवासी आरोपी को चांदीनगर पुलिस ने अवैध खंजरनुमा तलवार सहित किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
थाना चांदीनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के शेखर पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर मेवला के कब्जे से एक अवैध खंजरनुमा तलवार बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना चांदीनगर पर आर्म्स एक्ट में मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।