बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट के पास दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है की मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।