हरदा: हरदा कलेक्ट्रेट परिसर में महीने के पहले कार्य दिवस की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गायन से
Harda, Harda | May 4, 2026 हरदा जिले में प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरुआत देशभक्ति के माहौल में की जाती है। इसी परंपरा को निभाते हुए आज 4 मई 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा।