गुरारू: घटेरा में विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत सहयोग शिविर आयोजित, 83 आवेदन प्राप्त, कई मामलों का मौके पर निष्पादन
Guraru, Gaya | May 19, 2026 प्रखंड के पंचायत सरकार भवन घटेरा में मंगलवार को “विकसित भारत-समृद्ध बिहार” अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ संभव कुमार सिंह, अंचलाधिकारी नूपुर, मुखिया नगीना चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।