खानपुर: भुजा बेच रहे युवक की बेरहमी से हत्या, शराब कारोबारी पर गला दबाकर मारने का आरोप; मौके पर पहुंची पुलिस।
जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित कोठिया ढाब के समीप रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां भुजा बेचकर जीविकोपार्जन करने वाले एक 35 वर्षीय युवक की कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।