मेहरमा: मेहरमा के हरिपुर मोड़ पर आमने-सामने बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Meherma, Godda | Sep 16, 2026 मेंहरमा थाना क्षेत्र के हरिपुर मोड़ के पास आमने-सामने बाइक के टक्कर में 40 वर्षीय सरोज कुमार सिंह बीते मंगलवार को घायल हो गए। ग्रामीणों और समाजसेवी सुमन सिंह, मनोज सिंह के द्वारा घायल सरोज कुमार सिंह को मेहरमा अस्पताल पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर प्रणव राज के द्वारा प्राथमिक उपचार किया। घायल सरोज कुमार सिंह के सर पर,पैर और चेहरे पर गंभीर चोटे लगी थी।