मांगरौल: सीसवाली में 15 से 18 मई तक 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का होगा आयोजन
Mangrol, Baran | May 14, 2026 -बारां जिले के सीसवाली कस्बे में स्थित माता भगवती देवी देव संस्कृति महिला कृषि/कला महाविद्यालय में 15 से 18 मई 2026 तक चार दिवसीय 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, वार्षिक उत्सव एवं छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी अखिल विश्व गायत्री परिवार और महाविद्यालय समिति सीसवाली के पास है।