पटना ग्रामीण: उत्तराखंड: मंत्री के पति के बिहारी लड़कियों पर दिए बयान पर पप्पू यादव ने कहा, 'ऐसे नेताओं की जीभ काट लेनी चाहिए'
उत्तराखंड में मंत्री रेखा आर्य के पति के द्वारा कहा गया था कि 20 से 25000 रुपए में बिहार की लड़कियां मिल जाती है। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नेता और साधु चोर चोर मौसेरे भाई होते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा बयान देने वाले नेताओं की जीभ काट लेनी चाहिए।