हुज़ूर: भोपाल डीईओ कार्यालय के सामने शिक्षकों का प्रदर्शन, पद खाली नहीं होने के बावजूद काउंसलिंग पर गुस्सा
Huzur, Bhopal | Oct 3, 2024 अतिशेष शिक्षकों के समायोजन को लेकर बार-बार काउंसिलिंग बुलाए जाने से नाराज शिक्षकों ने गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय के बाद भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी घेराव किया। शिक्षकों ने नारेबाजी की और रोज-रोज की काउंसिलिंग से मुक्ति दिलाने की मांग की। ये विज्ञान विषय के शिक्षक हैं, जिन्हें पिछले 3माह में कई बार काउंसिलिंग के लिए बुला लिया गया है।