हुज़ूर: भोपाल में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Huzur, Bhopal | Oct 3, 2024 भोपाल में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर बुधवार रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे पहले अंबेडकर मैदान की लाइट्स बंद कर दी गई।अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि लाठी चार्ज करने वालों की पहचान न हो सके इस कारण अंधेरे में पीटा गया। लाठीचार्ज के वीडियो बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सोशल मीडिया पर सामने आए। इसमें अंधेरे में शिक्षकों की चीख पुकार सुनाई दे रही है।