Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

देहरा में लापता CSU के दो किशोरों की तलाश तेज, व्यास नदी किनारे मिले बैग; SDRF, ड्रोन और डॉग स्क्वायड सर्च में जुटे ।। #timesofhachal Ashish Sharma देहरा, 28 जुलाई। पुलिस जिला देहरा ने दो 17 वर्षीय किशोरों के लापता होने के मामले में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, ड्रोन कैमरों और ट्रैकर डॉग स्क्वायड की सहायता से व्यास नदी तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को रमन कुमार निवासी गांव बगरोट, डाकघर बनखंडी, तहसील हरिपुर, जिला कांगड़ा ने थाना देहरा में सूचना दी कि उनका 17 वर्षीय पुत्र कृष शर्मा तथा उनका 17 वर्षीय भतीजा सचिव शर्मा, दोनों 27 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वेद व्यास परिसर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, बलाहर जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों किशोर सामान्यतः शाम 5 से 5:30 बजे तक घर लौट आते थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश करने पर दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। इस सूचना के आधार पर थाना देहरा में एफआईआर संख्या 47/2026 दिनांक 28 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीमों ने परिजनों के साथ मिलकर वेद व्यास परिसर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, बलाहर तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दोनों किशोरों के बैग व्यास नदी के समीप बरामद हुए, जिसके बाद नदी में डूबने की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए खोज अभियान और तेज कर दिया गया। वर्तमान में एसडीआरएफ की विशेष टीम, ड्रोन कैमरे तथा ट्रैकर डॉग स्क्वायड की मदद से नदी क्षेत्र और अन्य संभावित स्थानों पर गहन एवं व्यवस्थित सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस जिला देहरा ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दोनों किशोरों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस अथवा आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।