कांके: कर्बला चौक स्थित आजाद हाई स्कूल में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी
Kanke, Ranchi | Apr 26, 2026 कर्बला चौक स्थित आजाद हाई स्कूल में शनिवार देर रात करीब दस बजे पुलिस ने अड्डे बाजी के खिलाफ छापेमारी की है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों द्वारा कर्बला चौक स्थित आजाद हाई स्कूल के सभी इलाकों में जांच की गई। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों को वहां कोई नहीं मिला।