रानीगंज: दमदम गांव के पास कॉलेज जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर अभद्रता का आरोप
साइकिल से स्कूल पढ़ने घीनापुर दमदम जा रही कक्षा 9 की छात्रा की साइकिल में बुधवार को सुबह ट्रैक्टर ने दमदम में ही टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा का सिर फट गया मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन व गांव के लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामला प्रतापगढ व प्रयागराज के बाडर के पास का होने के कारण बहरिया व रानीगंज पुलिस पहुंची हालांकि घटना रानीगंज थाना क्षेत्र की है