पालीगंज: फतेहपुर गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत
Paliganj, Patna | Apr 25, 2026 पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर आमने-सामने हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा के रहने वाले 42 वर्षीय धनंजय कुमार के रूप में की जा रही है। वही दोनों ट्रक छतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है।