सुपौल: सुपौल सदर अस्पताल में सुविधाओं को लेकर अहम बैठक, पार्किंग, आईसीयू और जलनिकासी पर हुए निर्णय
Supaul, Supaul | Apr 2, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ० बाबासाहेब झा, डॉ० नूतन वर्मा सहित कई अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।