नवाबगंज: समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जमीन से लेकर राशन तक की शिकायतें अधिकारियों के दरबार में पहुंचीं
नवाबगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने भूमि विवाद की शिकायत की तो किसी ने अवैध कब्जे, बिजली, पुलिस, राजस्व, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े मामलों को अधिकारियों के सामने रखा। कार्यक्रम में एसडीएम उदित पवार, एएसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र और तहसीलदार अभिषेक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौ